विवो मोबाइल रिसेट कैसे करें? आसान तरीका – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं विवो मोबाइल को रिसेट कैसे करें? दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं विवो मोबाइल रिसेट कैसे करें? तो यह आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप विवो मोबाइल रिसेट कर सकते हैं।
अगर आप एक विवो स्मार्टफोन यूजर हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। जितने भी लोग विवो स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं उन सभी लोगों की एक कॉमन समस्या है। लोगों की समस्या यह है कि कुछ महीनों तक विवो स्मार्टफोन सही काम करता है लेकिन इसके बाद इसमें हैंग होने की समस्या आ जाती है।
दोस्तों अगर आप भी एक विवो स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी पता होगा कि जब आप शुरुआत में विवो स्मार्टफोन खरीदते हैं तो यह बिल्कुल सही तरह से काम करता है। लेकिन लगभग 1 साल पुराना होने के बाद इसमें अलग-अलग प्रकार की प्रॉब्लम तथा हैंग समस्याएं शुरू हो जाती है। इन समस्याओं से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है आप समय-समय पर अपने वीवो स्मार्ट फोन को रिसेट करते रहें।
Read More – यूट्यूब चैनल आर्ट पर सोशल मीडिया लिंक कैसे ऐड करें?
दोस्तों अगर आप अपने किसी अन्य कंपनी के स्मार्टफोन को रिसेट करते हैं तो इसमें आपको ज्यादा समस्या नहीं होती है। लेकिन विवो एक ऐसा ब्रांड है जिसमें स्मार्ट फोन रिसेट करने में हमें कुछ प्रॉब्लम देखने को मिलती हैं। अगर आपने पहली बार विवो स्मार्टफोन इस्तेमाल किया है तो निश्चित रूप से आप एक बार में अपना स्मार्ट फोन रिसेट नहीं कर पाएंगे।
हमारे बहुत से लोगों ने हमें कमेंट करके बोला था विवो स्मार्टफोन रिसेट कैसे करें? इस बारे में थोड़ी जानकारी दीजिए। आज आपकी इसी समस्या को सॉल्व करने के लिए इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान स्टेप बताने जा रहे हैं। आज हम आपको जो तरीके बताएंगे उन्हें फॉलो करके आप केवल कुछ मिनट में ही अपना वीवो स्मार्ट फोन रिसेट कर सकते हैं।
विवो स्मार्टफोन रिसेट कैसे करें?
दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि विवो स्मार्टफोन रिसेट कैसे करें? इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप फॉलो करें। नीचे बताए गए स्टेप फॉलो करके आप विवो स्मार्टफोन रिसेट कर सकते हैं।
- एक बात आप को विशेष रुप से ध्यान रखनी चाहिए। कोई भी स्मार्ट फोन रिसेट करते समय आपका स्मार्टफोन अच्छी तरह से चार्ज होना चाहिए। क्योंकि अगर रिसेट करते समय आपके स्मार्टफोन की बैटरी खत्म हो गई तो हो सकता है यह दोबारा कभी ऑन ना हो।
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर लेना है। सुनिश्चित कर लें आपके फोन की बैटरी 50% से ऊपर है।
- अब आपको अपने फोन को पावर ऑन करना है। आपके सामने फोन की होम स्क्रीन ओपन होगी।
- रिसेट करने के बाद फोन का सारा इंटरनल डाटा ऑटोमेटिक डिलीट हो जाता है। इसीलिए मैं आपको सलाह दूंगा आप किसी पेनड्राइव या मेमोरी कार्ड में अपने जरूरी डेटा का बैकअप ले ले।
- अब आपको अपने मोबाइल फोन के मेन मैन्यू ऑप्शन पर जाना है। आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
- स्क्रीन पर आपको एक सेटिंग ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। आपको सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने ढेर सारी अलग-अलग प्रकार की सेटिंग ओपन हो जाएंगी। इनमें से आपको मोर सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको एक बैकअप एंड रिसेट ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको एक इरेज़ ऑल डाटा नाम का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको रिसेट फोन ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आप देखेंगे आपके फोन पर प्रोसेसिंग स्टार्ट हो जाएगी। कुछ देर में आपका फोन स्विच ऑफ हो जाएगा। कुछ सेकंड बाद आपका फोन ऑटोमेटिक स्विच ऑफ से ऑन हो जाएगा।
- अब आप देख सकते हैं आपका फोन पूरी तरह से रिसेट हो चुका है। अब आपका फोन बिल्कुल वैसा दिखाई देगा जैसा आप खरीद कर पहले दिन लाए थे।
निष्कर्ष
दोस्तों यह आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया विवो स्मार्टफोन रिसेट कैसे करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।