गूगल मैप पर लाल नीली हरी पीली लाइन का क्या मतलब होता है? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रही हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं गूगल मैप पर लाल नीली हरी पीली लाइन का क्या मतलब होता है। दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं गूगल मैप पर लाल नीली हरी पीली लाइन का क्या मतलब है? इस आर्टिकल को आखरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको गूगल मैप पर दिखाई देने वाली लाल नीली हरी पीली लाइन का मतलब समझाएंगे।
जब भी हमें अपने घर से किसी अनजान जगह पर जाना होता है हम तुरंत अपने फोन का गूगल मैप ऑन करते हैं। गूगल मैप में हम उस स्थान की लोकेशन सर्च करते हैं और बिना किसी से पूछे उस स्थान पर आसानी से पहुंच जाते हैं।
यह बात बिल्कुल सच है कि विज्ञान ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत ज्यादा तरक्की की है। विज्ञान ने ऐसे अनेकों प्लेटफार्म की खोज की है जो असंभव काम को भी संभव बना देते हैं। इसी का एक साक्षात उदाहरण गूगल मैप है। क्या आज से कुछ वर्षों पहले तक किसी ने कल्पना की थी की कोई ऐसा भी एप्लीकेशन आएगा जो हमें किसी अनजान जगह की जानकारी अपने फोन पर देगा। गूगल मैप ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया।
आज से पहले एक समय था जब हमें किसी अनजान स्थान पर जाने से पहले बहुत विचार विमर्श करना होता था। जब भी हम किसी अनजान स्थान पर जाते थे हमें हर एक किलोमीटर पर लोगों से एड्रेस पूछना पड़ता था। कुछ लोग हमें गलत एड्रेस बता देते थे जिससे हम गलत मार्ग पर भटक जाते थे। इसमें हमारा ढेर सारा समय और मेहनत बर्बाद होती थी। लेकिन इसके बाद गूगल मैप का अविष्कार हुआ। अब हम अपने स्मार्टफोन पर केवल एक क्लिक में देश और दुनिया के किसी भी कोने की लोकेशन प्राप्त कर सकते हैं और वहां पर जा सकते हैं।
Read More – विवो मोबाइल रिसेट कैसे करें? आसान तरीका
अगर आप गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा जब हम गूगल मैप को ओपन करते हैं तो इसके अंदर हमें लाल नीली हरी पीली ऑरेंज अलग-अलग कलर की लाइन दिखाई देती है। जब हम इन लाइन को देखते हैं हम सोच में पड़ जाते हैं। हम यही सोचते हैं कि आखिर यह लाइनें किस काम आती हैं? इन लाइनों का इस्तेमाल क्या है? कई बार हम इस प्रश्न का उत्तर ढूंढने के लिए यूट्यूब या इंटरनेट की सहायता लेते हैं लेकिन वहां पर हमें सुविधाजनक उत्तर नहीं मिलता है।
आज आपकी इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे गूगल मैप में लाल पीली हरी नीली लाइन का मतलब क्या होता है? तो अगर आप जानना चाहते हैं गूगल मैप में लाल नीली हरी पीली लाइन क्या होती है? आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़िए।
गूगल मैप में लाल पीली हरी नीली लाइनें क्या है?
दोस्तों अगर आपको नहीं पता कि गूगल मैप में लाल पीली हरी नीली लाइन क्या होती है? तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़िए। नीचे हम आपको एक-एक लाइन के बारे में विस्तार से समझा देंगे।
लाल लाइन
आइए दोस्तों सबसे पहले हम आपको गूगल मैप पर दिखाई देने वाली लाल लाइन के बारे में बताते हैं। जब हम अपना गूगल मैप ओपन करते हैं और किसी स्थान की लोकेशन सर्च करते हैं और उस रोड का ट्रैफिक देखते हैं तो हमें बीच में लाल लाइन दिखाई देती हैं। इस प्रकार की लाल लाइने कहीं पर अधिक तो कहीं पर थोड़ी होती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दूं यह लाल लाइने ट्रैफिक का प्रतीक है। जिस रोड पर लाल लाइन होती है उस रोड पर ट्रैफिक अधिक होता है। एक तरह से हम समझ सकते हैं लाल लाइन आपको अलर्ट करती हैं कि आप जिस रोड पर जाने का प्लान बना रहे हैं वहां पर जाम लगा हुआ है।
ग्रे लाइन
जब हम गूगल मैप पर कोई रास्ता सर्च करते हैं तो हमें मुख्य रास्ते के अगल-बगल ग्रे लाइन दिखाई देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं यह ग्रे लाइन एक अल्टरनेट रास्ता दर्शाती है। अगर आप अपने गंतव्य स्थान तक मुख्य मार्ग से नहीं जाना चाहते या मुख्य मार्ग में कोई समस्या है तो आप ग्रे लाइन वाले रास्ते पर जा सकते हैं। आमतौर पर ग्रे लाइन वाला रास्ता गांव के बीच से या कच्चा होता है। ग्रे लाइन में दिखाया गया रास्ता लंबा तथा घुमावदार होता है।
हरी लाइने
गूगल मैप ओपन करने पर हमें कुछ स्थान पर हरी लाइन दिखाई देती है। जिस स्थान पर हरी लाइन दिखाई दे रही हैं वहां पर गाड़ियां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से नीचे चल रही है। अतः आप उस स्थान पर जा सकते हैं और अपने सफर का आनंद ले सकते हैं।
नीली लाइन
जब हम गूगल मैप में अपना गंतव्य स्थान सर्च करते हैं तो हमें अपनी मुख्य लोकेशन और अपने गंतव्य पॉइंट के बीच एक नीली लाइन दिखाई देती है। यह नीली लाइन हमारी लोकेशन तथा गंतव्य लोकेशन के बीच रास्ता दिखाती है। यह नीली लाइन एक सीधा रास्ता प्रदर्शित करती है जो हमारे घर से हमारे गंतव्य स्थान तक जाता है।
आप इसे नीली लाइन के ऊपर अपनी गाड़ी ड्राइव कर के अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं।
पीली लाइन
गूगल मैप के अंदर हमें अनेक स्थानों पर पीली लाइन दिखाई देती है। शायद आपको ना पता हो पर यह पीली लाइन हमें राष्ट्रीय राजमार्ग की सूचना देती हैं। जितने भी राष्ट्रीय राजमार्ग हैं उन्हें गूगल मैप के अंदर पीली लाइन से प्रदर्शित किया जाता है।
ऑरेंज लाइन
आपने देखा होगा जब गूगल मैप के अंदर आपको लाल लाइन दिखाई देती है उसी के बीच में कहीं-कहीं पर आपको ऑरेंज लाइन दिखाई देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं ऑरेंज लाइन भी एक प्रकार से ट्रैफिक का सिग्नल है। जिस स्थान पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक होता है वहां पर लाल लाइन बनी होती है जिस स्थान पर थोड़ा सा कम ट्रैफिक होता है वहां पर ऑरेंज लाइन बनी होती है।
निष्कर्ष
आशा करता हूं अब आपको पता चल गया होगा गूगल मैप पर दिखाई देने वाली लाल पीली हरी नीली लाइन क्या है? आज के लिए बस इतना ही। यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया गूगल मैप में लाल नीली हरी पीली ऑरेंज लाइन क्या है? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो आप फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने दोस्तों के पास इस आर्टिकल को शेयर करें। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।