Google Bolo एप्लीकेशन क्या है? बोलो एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें? बोलो एप्लीकेशन के फीचर्स – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंटरेस्टिंग में तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं गूगल बोलो एप्लीकेशन क्या है? बोलो एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें? दोस्तों अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं और गूगल बोलो एप्लीकेशन डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। आज इस आर्टिकल में आपको बोलो एप्लीकेशन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दी गई है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं आज की शिक्षा पद्धति पहले से कई गुना ज्यादा बदल चुकी है। पहले चीजें बहुत आसान थी जिन्हें सीखने में बच्चों को ज्यादा समस्या नहीं होती थी। लेकिन अब की शिक्षा पद्धति में अनेक ऐसे कठिन सिलेबस और टॉपिक आ चुके हैं जिन्हें सीखने में बच्चों को बहुत समस्या होती है। आमतौर पर दूसरे देश के रहने वाले बच्चे भारतीय बच्चों की अपेक्षा अधिक कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। इसका कारण यह है कि वहां की शिक्षा पद्धति और टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा डिवेलप हो चुकी है कि बच्चों को पढ़ाई में किसी तरह की समस्या नहीं होती है। विदेशों में अनेक ऐसी नई नई टेक्नोलॉजी हैं जिनके द्वारा बच्चे खेल-खेल में अपनी पढ़ाई पूरी कर लेते हैं। लेकिन भारत में आज भी वही कॉपी और पेन वाला जमाना है जिसके साथ एडजस्ट कर पाना बच्चों के लिए अब थोड़ा मुश्किल साबित हो रहा है।
Read More – विवो मोबाइल रिसेट कैसे करें? आसान तरीका
गूगल ने भारतीय शिक्षा पद्धति की कमी को दूर करने के लिए और बच्चों को को पढ़ाई में मदद करने के लिए अपना एक बिल्कुल नया एप्लीकेशन लॉन्च किया है। इस एप्लीकेशन को गूगल बोलो एप्लीकेशन कहा जाता है। इस एप्लीकेशन की अन्य ऐसी विशेषताएं हैं जो इस एप्लीकेशन को लोकप्रिय बनाती हैं।
अगर आपके घर में भी कोई बच्चा है जिसका पढ़ने में मन नहीं लग रहा है। तो आप उस बच्चे को गूगल बोलो एप्लीकेशन सजेस्ट कर सकते हैं। यकीन मानिए कुछ दिन तक यह एप्लीकेशन इस्तेमाल करने के बाद कोई भी बच्चा पढ़ाई में अपनी रुचि दिखाने लगेगा।
दोस्तों अगर आप गूगल बोलो एप्लीकेशन के बारे में नहीं जानते हैं? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस पार्टी के माध्यम से हम आपको गूगल बोलो एप्लीकेशन से जुड़े संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। इसे पढ़ने के बाद आपको गूगल बोलो एप्लीकेशन से जुड़े संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
Google Bolo Application क्या है?
आइए दोस्तों अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं कि गूगल बोलो एप्लीकेशन क्या है? अगर आपको नहीं पता कि गूगल बोलो एप्लीकेशन क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दूं या गूगल के द्वारा बनाया गया एक ई लर्निंग प्लेटफॉर्म है।
गूगल बोलो एप्लीकेशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोई भी बच्चा इस एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकता है। गूगल बोलो एप्लीकेशन बच्चों को पढ़ने में उनकी मदद करता है। इस एप्लीकेशन के अंदर कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्टडी मैटेरियल स्टडी नोट्स अपलोड है। इस एप्लीकेशन को विशेष रुप से इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि बच्चे खेल-खेल में इस एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।
गूगल बोलो एप्लीकेशन के अंदर मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा को सुधारने पर जोर दिया गया है। इस एप्लीकेशन में आपको बोल कर पढ़ना पड़ता है। स्क्रीन पर आपको आप का विषय और उससे जुड़ा स्टडी मैटेरियल दिखाई देगा। जिस तरह क्लास रूम में एक टीचर मुंह से बोलकर पढ़ाता है बिल्कुल उसी तरह गूगल बोलो एप्लीकेशन भी आपको मुंह से बोल कर पढ़ाएगा। गूगल बोलो एप्लीकेशन आपको जो भी पढ़ाएगा आपको उसे रिपीट करना होगा। यदि आप ने कुछ गलत रिपीट किया तो यह एप्लीकेशन आपको तुरंत रोक लेगा और उसे सही करके समझाएगा।
इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आप अंग्रेजी भाषा बहुत कम समय में आसान तरीके से सीख सकते हैं। इस एप्लीकेशन के अंदर आपको एक ऑनलाइन टीचर मिलता है। इसका नाम दिया है। दिया एक प्रकार का एनीमेटेड कार्टून कैरेक्टर है जो पढ़ने में आपकी मदद करेगा।
गूगल बोलो एप्लीकेशन किस देश के लिए बनाया गया है?
आपको जानकर हैरानी होगी यह इकलौता ऐसा एप्लीकेशन है जो गूगल ने मुख्य रूप से भारत के लिए बनाया है। गूगल बोलो एप्लीकेशन अभी सिर्फ भारत के लोगों के लिए ही लांच किया गया है। इस एप्लीकेशन को भारतीय शिक्षा पद्धति के अनुसार डिजाइन किया गया है।
Google Bolo Application कैसे डाउनलोड करें?
दोस्तों अगर आप गूगल बोलो एप्लीकेशन का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने फोन में गूगल बोलो एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। गूगल बोलो एप्लीकेशन डाउनलोड करना बहुत आसान है। गूगल बोलो एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
- होमस्क्रीन में ऊपर आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई दे रहा होगा। इस पर क्लिक करें और गूगल बोलो एप्लीकेशन सर्च करें।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको गूगल बोलो एप्लीकेशन दिखाई दे रहा होगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपको एक डाउनलोड बटन दिखाई देगी। डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप यह एप्लीकेशन अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
- बस अब आपका एप्लीकेशन डाउनलोड हो चुका है अब आप इस एप्लीकेशन का लाभ उठा सकते हैं।
- गूगल बोलो एप्लीकेशन के फीचर्स और विशेषताएं
- Google bolo application की मुख्य विशेषताओं के बारे में नीचे बताया गया है।
- गूगल बोलो एप्लीकेशन एक ऑनलाइन एप्लीकेशन है। लेकिन यदि आपके फोन में इंटरनेट नहीं है तो आप इसे एक ऑफलाइन एप्लीकेशन के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Google bolo application में आपकी सहायता के लिए आपको एक एनीमेटेड कार्टून कैरेक्टर दिया जाता है। इसका नाम दिया है।
- इस एप्लीकेशन के अंदर वॉइस डिटेक्टिव फीचर्स में इस्तेमाल किए गए हैं। इसका मतलब है अगर आप इसमें पढ़ाया गया कोई कंटेंट गलत पढ़ते हैं तो यह तुरंत उसको कैच कर लेता है और आपको पढ़ने से रोकता है।
- इस एप्लीकेशन के अंदर आपको अनेक इंटरेस्टिंग तथा लोकप्रिय गेम्स दिए जाते हैं। इन गेम को खेल कर आप खेल खेल में अंग्रेजी और हिंदी भाषा सीख सकते हैं।
- यदि आप गूगल बोलो एप्लीकेशन के अंदर अच्छा रिस्पांस करते हैं तो आपको अलग-अलग प्रकार के बोलो रिवार्ड दिए जाते हैं।
- इस एप्लीकेशन के अंदर आपको एक ऑनलाइन लाइब्रेरी मिल जाती है। आप इस लाइब्रेरी से अपनी मनपसंद किसी भी पुस्तक को पढ़ सकते हैं।
- इस एप्लीकेशन में आप का रिपोर्ट कार्ड मेंटेन किया जाता है। आप अपने रिपोर्ट कार्ड को देखकर अपनी परफॉर्मेंस का एनालाइज कर सकते हैं।
निष्कर्ष
यह गूगल बोलो एप्लीकेशन के मुख्य फीचर्स थे जिनके बारे में हमने आपको बताया। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया गूगल बोलो एप्लीकेशन क्या है? गूगल बोलो एप्लीकेशन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।