गूगल अलर्ट टूल क्या है? गूगल अलर्ट टूल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट आर यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं गूगल अलर्ट टूल क्या है? गूगल अलर्ट टूल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? दोस्तों अगर आप गूगल अलर्ट टूल के बारे में जानना चाहते हैं और इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको गूगल अलर्ट टूल से संबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तार से देंगे।
अगर आप एक ब्लॉगर हैं या फिर आपकी कोई वेबसाइट है या फिर आप किसी विशेष टॉपिक पर इंटरेस्ट रखते हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे टूल के बारे में बताएंगे जिस टूल का इस्तेमाल करके आप अपनी ब्लॉगिंग लाइफ में कई गुना तेजी ला सकते है।
अगर आप एक ब्लॉगर हैं तो आपको पता होगा हम एक विशेष नीच पर अपना आर्टिकल लिखते हैं। मान लीजिए आपने अपना ब्लॉग या वेबसाइट हेल्थ पर क्रिएट की है। तो अब आप अपने इस ब्लॉग पर हेल्थ से जुड़ी चीजें अपलोड करेंगे। इंटरनेट की दुनिया बहुत बड़ी है। इंटरनेट की दुनिया में प्रतिदिन कोई न कोई हेल्थ से जुड़ी अपडेट या जरूरी इंफॉर्मेशन आती रहती है। आप इन सभी इंफॉर्मेशन को अपने ब्लॉग पर अपलोड करके ढेर सारा ट्रैफिक प्राप्त कर सकते हैं।
Read More – Google Bolo एप्लीकेशन क्या है? बोलो एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें? बोलो एप्लीकेशन के फीचर्स
लेकिन दोस्तों यहां पर सबसे बड़ी समस्या यह खड़ी होती है कि इंटरनेट की इतनी विशाल दुनिया में किसी एक टॉपिक पर हजारों कंटेंट प्रतिदिन पब्लिश किए जाते हैं। ऐसे में आपको यह कैसे पता चलेगा कि आपके पसंदीदा टॉपिक पर कोई कंटेंट पब्लिश किया गया है। इस समस्या का हल गूगल अलर्ट टूल है। गूगल अलर्ट टूल का इस्तेमाल करके आप किसी भी नीच पर आई अपडेट की जानकारी सबसे पहले प्राप्त कर सकते हैं।
हो सकता है अभी आपको समझ ना आ रहा हो कि गूगल अलर्ट टूल किसे कहते हैं? नीचे हम आपको एक उदाहरण देंगे जिसके द्वारा आपको समझ में आ जाएगा गूगल अलर्ट टूल क्या है।
गूगल अलर्ट टूल क्या है?
आइए दोस्तों में अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको विस्तार में बताते हैं कि गूगल अलर्ट टूल क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दूं गूगल अलर्ट टूल गूगल के द्वारा बनाया गया एक प्रकार का ऑनलाइन टूल है।
गूगल अलर्ट टूल 6 अगस्त 2003 को लांच किया गया था। गूगल अलर्ट टूल हमें किसी विशेष टॉपिक पर अपडेट देने का काम करता है। गूगल अलर्ट टूल का इस्तेमाल करके हम किसी अपने मनपसंद टॉपिक पर अलर्ट सेट कर सकते हैं। इसके बाद जब उस टॉपिक से जुड़ा कोई भी नया कंटेंट इंटरनेट पर पब्लिश किया जाएगा तो आपके पास उसका नोटिफिकेशन आ जाएगा।
गूगल अलर्ट टूल का इस्तेमाल मुख्य रूप से ब्लॉगर के द्वारा किया जाता है। जब कोई ब्लॉगर किसी एक विशेष नीच पर अपना आर्टिकल लिखते हैं तो वह उस नीच पर गूगल अलर्ट टूल सेट कर देते हैं। इसके बाद जब उस नीच से जुड़ा कोई अपडेट आता है या उस नीच से जुड़ी कोई नई जानकारी इंटरनेट पर अपलोड की जाती है तो उनके पास ऑटोमेटिक उसका मैसेज आ जाता है। और आप वहां से उस अपडेट को अपना सोर्स बनाकर एक नया आर्टिकल क्रिएट कर सकते हैं और उसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
आइए हम आपको एक उदाहरण के द्वारा समझाते हैं।
मान लीजिए आपको क्रिकेट में बहुत इंटरेस्ट है। आप यह चाहते हैं कि क्रिकेट से जुड़ी जब भी कोई न्यूज़ आए तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिल जाए। इस काम के लिए आप गूगल अलर्ट टूल का इस्तेमाल करें। गूगल अलर्ट टूल में आपको क्रिकेट कीवर्ड सेट कर देना है। अब इंटरनेट पर जब भी क्रिकेट से जुड़ा कोई अपडेट आएगा या क्रिकेट से जुड़ी कोई न्यूज़ आएगी तो आपको वह न्यूज़ सबसे पहले देखने को मिल जाएगी।
गूगल अलर्ट टूल कैसे सेट करें?
दोस्तों अगर आप गूगल अलर्ट टूल का लाभ पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गूगल अलर्ट टूल का सेट अप करना होगा। गूगल अलर्ट टूल कैसे सेट करें? जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करे।
- गूगल अलर्ट टूल का सेटअप करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल अलर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट Google.com/Alerts को ओपन करना है।
- अब आपसे आपकी जीमेल आईडी पूछी जाएगी। यहां पर आप अपनी जीमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं।
- लॉग इन करने के बाद आपके सामने गूगल अलर्ट टूल का होम पेज ओपन होगा। स्क्रीन पर आपको एक बॉक्स दिखाई दे रहा होगा ।
- आपको जिस कीवर्ड पर अलर्ट लगाना है वह कीवर्ड आप इस बॉक्स के अंदर इंटर करें। इसके बाद आपको कंफर्म बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके पसंदीदा कीवर्ड पर गूगल अलर्ट लग चुका है। जैसे ही इस टॉपिक पर कोई जानकारी अपलोड होगी आपकी ईमेल पर इसका अपडेट आ जाएगा।
निष्कर्ष
दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया गूगल अलर्ट टूल क्या है? गूगल अलर्ट टूल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? गूगल अलर्ट ट्यून कैसे सेट अप करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।